मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

Apple प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, यही वजह है कि कंपनी धीरे-धीरे अपनी ऑफलाइन उपस्थित को बढ़ा रही है। कंपनी ने अब इस बात की घोषणा कर दी है कि कंपनी मुंबई में अपना दूसरा स्टोर खोलने वाली है। ये मुंबई में iPhone बनाने वाली कंपनी का दूसरा रिटेल स्टोर है और भारत में कंपनी का छठा स्टोर। तीन साल पहले Apple ने BKC में पहला स्टोर ओपन किया था और अब कंपनी बोरीवली में नया स्टोर खोलने की तैयारी में है।
Apple Borivali Store Date, Time
ऐपल ने बताया कि 26 फरवरी दोपहर 1 बजे मुंबई के बोरीवली में दूसरा स्टोर ओपन होगा। दूसरे Apple स्टोर्स की तरह, कस्टमर Apple के लेटेस्ट प्रोडक्ट लाइनअप को देख और खरीद पाएंगे। नए फीचर्स का अनुभव कर पाएंगे, इसके अलावा आप लोगों को Apple बोरीवली स्टोर में स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव, जीनियस और डेडिकेटेड बिज़नेस टीम से एक्सपर्ट सपोर्ट भी मिलेगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, स्टोर कस्टमर्स के लिए Apple डिवाइस और फीचर्स के बारे में और जानने के लिए Today at Apple सेशन भी होस्ट करेगा। ओपनिंग डे से पहले, कस्टमर्स को खास Apple Borivali वॉलपेपर डाउनलोड करने, मुंबई की आवाजों से प्रेरित Apple Music प्लेलिस्ट देखने और www.apple.com/in/retail/borivali/ पर आने वाले स्टोर के बारे में जान सकते हैं।
Apple Stores in India List
कंपनी अब तक मुंबई में BKC, दिल्ली में साकेत, बेंगलुरु (Apple Hebbal), नोएडा और पुणे (Apple Koregaon Park) में लोगों की सुविधा के लिए ऐपल स्टोर्स को ओपन कर चुकी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple भारत में अपने विस्तार के तहत हैदराबाद में एक नया रिटेल स्टोर खोल सकता है।
कंपनी ने Apple रिटेल डिवीजन के लिए मैनेजर, सीनियर मैनेजर और स्टोर लीडर जैसे कई सीनियर हायरिंग रोल लिस्ट किए हैं। Apple ने अभी तक ऑफिशियल ओपनिंग डेट या जगह की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिक्रूटमेंट प्रोसेस से पता चलता है कि तैयारी चल रही है। अगर कन्फर्म हो जाता है, तो यह हैदराबाद में कंपनी का पहला और भारत में सातवां स्टोर होगा।