लखनऊ : बजट 2026-27 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश को लेकर एक स्पष्ट रणनीतिक संकेत दिया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की कवर इमेज में बदलाव करते हुए नए उत्तर प्रदेश की दिशा और सोच को सामने रखा है।
इस संदेश के केंद्र में उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के उभरते वैश्विक हब के रूप में प्रस्तुत करना है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का उल्लेख राज्य के ‘हार्ड पावर’ विजन को दर्शाता है, जहां आर्थिक विकास और सामरिक शक्ति साथ-साथ आगे बढ़ते दिखाई देते हैं।
₹9.12 लाख करोड़ के बजट को सामरिक मजबूती से जोड़ते हुए यह संकेत दिया गया है कि उत्तर प्रदेश अब केवल विकास का केंद्र नहीं, बल्कि सुरक्षा और निवेश का भी मजबूत आधार बन रहा है। ‘फर्श से अर्श तक’ की यात्रा में राज्य की अर्थव्यवस्था को विकास, सुरक्षा और निवेश के त्रिवेणी मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री (CM Yogi) के इस संदेश को सोशल मीडिया पर ‘सुपरसोनिक केसरिया’ के रूप में देखा जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश को देश के विकास इंजन के साथ-साथ एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में स्थापित करने की ओर इशारा करता है।
बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन
