आपकी इन गलतियों की वजह से आ सकती है शादी में रुकावट, करें ये उपाए

आपकी इन गलतियों की वजह से आ सकती है शादी में रुकावट, करें ये उपाए

वास्तु के अनुसार घर में कुछ वास्तु दोष की वजह से शादी-विवाह (Marriage) में देरी हो सकती है। इसलिए इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए वास्तु के मुताबिक कुछ बातों पर गौर करना करना चाहिए।
यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 बातें जिनकी वजह से परिवार में शादी के योग्य लड़के और लड़कियों के विवाह में देरी हो सकती है।
कारण बन सकते है ये वास्तु टिप्स:
विवाह (Marriage) में देरी हो रही है तो इस बात का ध्यान रखें कि घर में अंडरग्राउंड वाटर टैंक साउथ-वेस्ट कॉर्नर में न रखें। वास्तु के मुताबिक घर की साउथ-वेस्ट दिशा में अंडरग्राउंड वाटर टैंक होने से शादी में देरी हो सकती है।
वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि साउथ-वेस्ट एरिया स्थायित्व देता है इसलिए इस दिशा में सोने वाली लड़कियों के विवाह में देरी होती है।
वास्तु के मुताबिक जिन लड़कों की शादी में देरी हो रही है उनका बेडरुम साउथ-ईस्ट दिशा से हटा देना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक जिन लोगों को शादी करनी है उन्हें लोहे की कोई भी चीज अपने बेड के नीचे नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें अपने बेड के नीचे कोई भी अनयूज्ड चीज नहीं रखना चाहिए।