भाईजान का रॉयल कार कलेक्शन, Range Rover–Maybach शामिल

भाईजान का रॉयल कार कलेक्शन, Range Rover–Maybach शामिल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज अपना जन्मदिन बना रहे हैं. जिन्हें फैंस प्यार से भाईजान कहते हैं. सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों और टीवी शो के लिए नहीं, बल्कि अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं.लगभग 2,900 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले सलमान को महंगी और शानदार कारों का खास शौक है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उनकी कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं. सलमान  (Salman Khan)  के पास मौजूद कारों की कुल कीमत करीब 23-24 करोड़ रुपए के आसपास है.
भाईजान की शाही गाड़ियां: Range Rover से Maybach तक का धमाकेदार कलेक्शन
Toyota Land Cruiser LC200
मजबूती और भरोसे के लिए जानी जाने वाली ये SUV खराब से खराब रास्तों पर भी आसानी से चल जाती है. इसका V8 डीजल इंजन इसे जबरदस्त टॉर्क और पावर देता है. इस कार की कीमत 1.19 करोड़ रुपए है.
सलमान का रॉयल कार कलेक्शन: सुपरस्टार की गैराज में हैं लग्जरी
Mercedes-Benz GL
कम्फर्ट और लग्जरी के मामले में ये SUV शानदार मानी जाती है, बड़ा केबिन, प्रीमियम फील और स्मूथ राइड इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं. इसकी कीमत 56.50 लाख रुपए है.
Audi RS7
ये सलमान (Salman Khan) की सबसे तेज कारों में से एक है. इसका स्पोर्टी लुक और हाई-परफॉर्मेंस इंजन इसे रोड पर बेहद खास बना देता है. इस कार की कीमत 2.23 करोड़ रुपए है.
Bulletproof Nissan Patrol
सुरक्षा के लिहाज से यह सलमान (Salman Khan) की सबसे अहम गाड़ियों में से एक है. बुलेटप्रूफ बॉडी और शीशों के साथ यह SUV पावर और सेफ्टी का मजबूत कॉम्बिनेशन है. इस कार की कीमत 2.00 करोड़ रुपए है.
Audi A8L
ये अल्ट्रा-लक्जरी सेडान है, जिसे सलमान अक्सर मीटिंग्स और इवेंट्स में इस्तेमाल करते हैं. इसका केबिन बेहद शांत और आरामदायक होता है. इस कार की कीमत 1.63 करोड़ रुपए है.
Land Rover Range Rover Vogue
शानदार रोड प्रेजेंस, लग्जरी इंटीरियर और दमदार इंजन इसे सलमान की पसंदीदा SUVs में शामिल करते हैं. इस कार की कीमत 2.40 करोड़ रुपए है.
Mercedes-AMG GLE Coupe
ये एक स्पोर्टी SUV है, जो लग्जरी के साथ तेज परफॉर्मेंस भी देती है. इस कार की कीमत 1.88 करोड़ रुपए है.
Porsche Cayenne Turbo
स्पीड और लग्जरी का जबरदस्त मेल है ये SUV, जो सलमान के तेज रफ्तार के शौक को दिखाती है. इसकी कीमत 1.93 करोड़ रुपए है.
BMW X6
बोल्ड डिजाइन और स्पोर्टी स्टाइल वाली ये SUV उनकी गैराज की शान बढ़ाती है. इसकी कीमत 1.04 करोड़ रुपए है.
   कार मॉडल                             Price (Ex-showroom)
Range Rover SC LWB 3.0                Rs. 2.48 Cr
Toyota Land Cruiser LC200                Rs. 1.19 Cr
Mercedes-Benz GL                          Rs. 56.50 Lakh
Audi RS7                                          Rs. 2.23 Cr
Bulletproof Nissan Patrol                   Rs. 2.00 Cr
Audi A8L                                              Rs. 1.63 Cr
Land Rover Range Rover Vogue               Rs. 2.40 Cr
Mercedes-Benz AMG GLE Coupe              Rs. 1.88 Cr
Porsche Cayenne Turbo                          Rs. 1.93 Cr
BMW X6                                                 Rs. 1.04 Cr
Lexus LX                                                    Rs. 3.12 Cr
Mercedes-Benz Maybach GLS 600           Rs. 3.40 Cr
Lexus LX
प्रीमियम फीचर्स और मजबूत बनावट वाली ये SUV लग्जरी के साथ भरोसे का अहसास कराती है. इसकी कीमत 3.12 करोड़ रुपए है.
Mercedes-Maybach GLS 600 Bulletproof
सलमान के कलेक्शन की सबसे खास और महंगी कारों में से एक. इसमें लग्जरी, पावर और हाई-लेवल सिक्योरिटी — तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है. इस कार की कीमत 3.40 करोड़ रुपए है.