पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए मार्गशीर्ष माह की अमावस्या (Margashirsha Amavasya) तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान के कार्य बेहद शुभ होते हैं। अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ फलदायी माना गया है। इस खास मौके पर पितरों की आत्मा-शांति और मोक्ष दिलाने के लिए श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। कहा जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है।
अमावस्या का दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी अति उत्तम माना गया है। मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णुजी और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार कुछ चीजों का दान भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं…
मेष राशि- मेष राशि के जातक मूंगफली, राजमा,रागी का आटा और गुड़ का दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि– वृषभ राशि वाले दूध या दूध से निर्मित चीजें जैसे दूध-दही,मक्खन इत्यादि का दान कर सकते हैं।
मिथुन राशि– मिथुन राशि के लोग हरी रंग की चीजें जैसे हरी सब्जी,मूंग दाल या हरे रंग के फल दान कर सकते हैं।
कर्क राशि– कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन गेहूं का आटा, नमक, शक्कर, चावल या मैदा दान कर सकते हैं।
सिंह राशि– सिंह राशि के जातक इस दिन मसूर दाल, रागी का आटा,लाल मिर्च और गेहूं का आटा दान कर सकते हैं।
कन्या राशि– कन्या राशि वाले अपनी क्षमता के अनुसार धन दान कर सकते हैं या मूंग दाल दान कर सकते हैं।
तुला राशि– तुला राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन नमक,गेहूं का आटा,मैदा इत्यादि चीजों का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि– इस दिन वृश्चिक राशि वाले रागी,मसूर दाल या शकरकंदी दान कर सकते हैं।
धनु राशि– धनु राशि के लोग मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कच्चा केला,पपीता,बेसन और पीले रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं।
मकर राशि– मकर राशि के जातक काले रंग की चीजें जैसे काला तिल,काली सरसों या अलसी दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि– कुंभ राशि के लोगों के लिए लेदर से निर्मित जूते-चप्पल, काले रंग के वस्त्र या काला कंबल दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि– मीन राशि के जातक चना,सत्तू या कच्चा केला दान कर सकते हैं।
