Skip to content
Wednesday, July 22, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

सीएम योगी रविवार को महाकुंभ-25 का लोगो, वेबसाइट और ऐप करेंगे लॉन्च

सीएम योगी रविवार को महाकुंभ-25 का लोगो, वेबसाइट और ऐप करेंगे लॉन्च

लखनऊ/प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-25 (Mahakumbh-2025) के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण करने के साथ वेबसाइट और ऐप की लाॅन्चिंग करेंगे। सीएम याेगी ने महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य तरीके से आयोजित कराने के लिए खुद कमान संभाल ली है। ऐसे में वह रविवार को महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ अन्य बिंदुओं की गहन चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण जगहों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। वहीं जन प्रतिनिधियों और साधु संतों के साथ मुलाकात करेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) साधु संतों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वह महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम योगी महाकुंभ से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करेंगे और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें वह अधिकारियों से कार्यों की बिंदुवार चर्चा करेंगे। साथ ही दिशा-निर्देश देंगे।

इसके बाद सीएम योगी (CM Yogi) महाकुंभ -25 (Mahakumbh-2025) के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण करेंगे। साथ ही महाकुंभ-25 की वेबसाइट (http://kumbh.gov.in) और ऐप (Mahakumbhmela2025)की लाॅन्चिंग करेंगे। इसके अलावा वह यहां पर जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों और साधु संतों के साथ मुलाकात भी करेंगे।

यह हैं वेबसाइट और ऐप की विशेषताएं

महाकुंभ-25 के लोगो का उपयोग महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में किया जाएगा। यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वायु, रेल एवं सड़क मार्ग से महाकुंभ पहुंचने में मार्ग दर्शक का कार्य करेगा। इसी के माध्यम से प्रयागराज में आवास, स्थानीय परिवहन, पार्किंग, घाटों तक पहुंचने के दिशा-निर्देश आदि की जानकारी मिल सकेगी। इसमें स्थानीय और आसपास के आकर्षणों और पर्यटन स्थलों का मार्ग दर्शन भी होगा। मेला स्थल में नेविगेट करने और धार्मिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी होगी।

श्रद्धालुओं को यादगार बनाने के लिए स्मृति चिन्ह और धार्मिक वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा, आपातकालीन स्थितियों के लिए एसओएस सुविधा, जिससे श्रद्धालु तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। श्रद्धालुओं को घाटों, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्वपूर्ण अलर्ट की जानकारी की उपलब्धता, मेला के सभी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की समय सारिणी भी इसमें होगी।

CM Yogi, lucknow news, mahakumbh logo, mahakumbh website, Mahakumbh-2025, mwhakumbh app
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

शारदीय नवरात्रि में वरदान समान है किसान सम्मान निधि : योगी आदित्यनाथ
बेसहारा बच्चों की पालनहार बन रही योगी सरकार, स्पॉन्सरशिप योजना से खिल रहा बचपन

Related Posts

  • मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

  • शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

  • पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

Latest News

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे।…

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सपा व कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत…

एक बार फिर गूंजेगा ‘ऑल इज वेल’, थिएटर में लौट रही है ‘3 इडियट्स’

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) एक…

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से…

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा (JP Nadda) मंगलवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’…
  • Popular
  • Latest
  • मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

  • शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

  • हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

  • एक बार फिर गूंजेगा ‘ऑल इज वेल’, थिएटर में लौट रही है ‘3 इडियट्स’

  • चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

Grid Posts News

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे।…

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सपा व कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत…

एक बार फिर गूंजेगा ‘ऑल इज वेल’, थिएटर में लौट रही है ‘3 इडियट्स’

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) एक…

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से…

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा (JP Nadda) मंगलवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.