बिपाशा बसु ने दिया था सलमान खान को हनीमून का न्यौता, फिर हुआ ऐसा की…

Bipasha Basu

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। कपल की जिंदगी में साल 2022 में एक नन्ही परी आई जिसका नाम उन्होंने देवी रखा। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी के बाद आफ्टर पार्टी में सलमान खान भी शरीक हुए थे और जब तीनों साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे तो शादी की बात को लेकर तीनों आपस में हंसी मजाक करते दिखे। अपने चुलबुले अंदाज और हंसी-मजाक के लिए मशहूर सलमान खान इस पार्टी से सबसे आखिर में जाने वाले मेहमानों में थे।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने कह दी ऐसी बात

मीडिया के साथ बातचीत में जब सलमान खान से उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया तो बिपाशा (Bipasha Basu) भी भाईजान की टांग खींचने में पीछे नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि क्योंकि सलमान खान उनकी शादी में आए थे तो उनकी सबसे बड़ी विश ऑलरेडी पूरी हो चुकी है।

बिपाशा (Bipasha Basu) ने मजाक-मजाक में यह भी कह दिया कि सलमान उन्हें और करण को हनीमून पर भी जॉइन करेंगे। बिपाशा की इस बात पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर के रिएक्शन्स देखने लायक थे। सलमान खान और बिपाशा (Bipasha Basu) फिल्म \’नो एंट्री\’ में साथ काम कर चुके हैं और दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की वेडिंग पार्टी में सलमान खान के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं। भाईजान ने कहा, \”जोड़ी बहुत अच्छी है और यह जोड़ी टिके यह बहुत जरूरी है टिकना।\” बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की जोड़ी साल 2016 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। खबर यह भी आई थी कि शादी में सलमान खान ने बिपाशा बसु को 10 करोड़ रुपये का फ्लैट गिफ्ट किया था।

Lok Sabha Elections Result: जीत की ओर बढ़ रही कंगना, भोजपुरी सितारे पवन सिंह-निरहुआ चल रहे पीछे

बिपाशा बसु ने मीडिया से बातचीत में इस खबर को फालतू बताया और कहा कि सलमान खान उनकी शादी में आए वह इसी बात से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि भाईजान का उनकी शादी में आना अपने आप में बहुत बड़ा तोहफा है। फ्लैट वाले सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, \”क्या बकवास है। सलमान मुझे घर क्यों गिफ्ट करेगा, वो भी 10 करोड़ रुपये का।\” वर्क फ्रंट की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर ऋतिक-दीपिका की फिल्म फाइटर में अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

VishwaJagran News