प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ‘टाइगर’ की रिलीज डेट से पर्दा

Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में भारत से लौटकर यूएस पहुंचीं। अब वे अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने नए प्रोजेक्ट की रिलीज डेट की घोषणा की, जिसका नाम ‘टाइगर’ (Tiger) है।

उन्होंने (Priyanka Chopra) डिज्नी प्लस हॉटस्टार फिल्म में मुख्य किरदार अंबा नाम की बाघिन को अपनी आवाज दी है। प्रियंका ने यह भी बताया कि फिल्म भारत के जंगलों पर आधारित है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्‍सली ढेर

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”टाइगर’ (Tiger) एक ऐसी कहानी है, जो जंगल को पकड़ती है और उसके भीतर होने वाली हर चीज को सामने लाती है- प्यार, संघर्ष, भूख, अस्तित्व और बहुत कुछ की कहानियां।’ यह 22 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसे विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।’

VishwaJagran News