Skip to content
Saturday, May 23, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • Home
  • Home
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • Harayana
    • UTTAR PRADESH
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, हरे निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, हरे निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज पहले एक घंटे के कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरू में बिकवाली का दबाव बनता नजर आया, लेकिन पहले आधे घंटे बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक काफी हद तक रिकवरी करने में सफल रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, अपोलो हॉस्पिटल, सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला और आईटीसी के शेयर 2.08 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो, एलटी माइंडट्री, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर 4.21 प्रतिशत से लेकर 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,117 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,462 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 655 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 409.53 अंक टूट कर 72,231.66 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर 72,172.09 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार में ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण ये सूचकांक तेजी से रिकवर करने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 42.99 अंक की बढ़त के साथ 72,684.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 79.75 अंक की कमजोरी के साथ 21,932.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक लुढक कर 21,883.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की चाल भी सुधरती नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 20.35 अंक की बढ़त के साथ 22,032.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 539.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72,641.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 172.85 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछल कर 22,011.95 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

सीएम योगी ने बिहार राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
सीएम योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार

Related Posts

  • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

  • देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

  • पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नई दरें लागू

Latest News

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

लखनऊ: योगी सरकार आयुष चिकित्सा शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में लगातार…

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों (Transfer) के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस…

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी…

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के पर्यटन और आधारभूत ढांचे…

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते मुख्यमंत्री योगी…

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharwal) को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मेयर…
  • Popular
  • Latest
  • लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • Dhami

    Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

  • हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को दिया नोटिस

  • अजेय होता \’हिन्दी से न्याय \’ देशव्यापी-अभियान

  • योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

  • यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

  • सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

  • बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

  • भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

Grid Posts News

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

लखनऊ: योगी सरकार आयुष चिकित्सा शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में लगातार…

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों (Transfer) के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस…

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी…

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के पर्यटन और आधारभूत ढांचे…

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते मुख्यमंत्री योगी…

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharwal) को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मेयर…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.