अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में एडमिट, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी

Amitabh Bachchan

बाॅलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan )  को लेकर इस समय बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि इस समय उनकी हालत में सुधार है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं। 81 साल के अमिताभ को शुक्रवार के दिन सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले काफी दिनों से अमिताभ का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा था।

अमिताभ (Amitabh Bachchan )  ने शेयर किया पोस्ट

बिजी शेड्यूल के कारण अमिताभ की सेहत पर काफी असर पड़ा। हालांकि, अब अमिताभ की हालात में सुधार हैं, लेकिन अभी भी वे अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच अमिताभ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, आपका हमेशा आभार। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपनी सफल सर्जरी के लिए अमिताभ ने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।

T 4950 – in gratitude ever ..

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 15, 2024

कई बार चोटिल हो चुके हैं अमिताभ (Amitabh Bachchan )

इससे पहले भी अमिताभ (Amitabh Bachchan ) को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। कई बार उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से, तो कई बार उनकी सेहत के कारण एडमिट किया गया। साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक्शन सीन करते समय भी उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने बाॅडी डबल की जगह खुद इस सीन को करने की इच्छा रखी थी।

UP Police Paper Leak: मुख्य आरोपी ने STF के सामने किया सरेंडर

साल 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग करते समय भी अमिताभ चोटिल हो गए थे। उनके पैर की नस एक मैटल के टुकड़े से कट गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। साल 2020 में बिग बी कोविड से संक्रमित हो गए थे। साल 2022 में वे दूसरी बार कोविड पाॅजिटिव हो गए थे, जिसके बाद वे दो महीने तक हाॅस्पिटल में एडमिट थे। कुली फिल्म का किस्सा तो सभी जानते हैं। फिल्म की सेट पर एक्शन सीन के दौरान मार्शल आर्ट् पुनीत इस्सर ने उन्हें पेट में जोरदार मुक्का मार दिया था। इसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। अमिताभ की इमरजेंसी सर्जरी की गई, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ।

VishwaJagran News