ट्राईसेप सर्जरी के बाद अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए सैफ अली खान, बताया कैसी है तबीयत

Saif Ali Khan

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की सेहत में सुधार है। वो घर आ गए हैं। सैफ अस्पताल में एडमिट थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर पत्नी करीना कपूर संग अपने घर के बाहर स्पॉट हुए।

सैफ (Saif Ali Khan) को सोमवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनके कंधे में तकलीफ बताई गई थी, जिसकी सर्जरी होनी थी। सैफ ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी ट्राईसेप यानी बांह की सर्जरी हुई है। शूटिंग करते हुए एक पुरानी चोट उन्हें तकलीफ दे रही थी। जिसकी वजह से ये सर्जरी करानी जरूरी हो गई थी। नहीं कराने पर तकलीफ और बढ़ सकती थी।

सैफ (Saif Ali Khan) बोले- ये चोट और सर्जरी उसका हिस्सा है जो मैं पहनता हूं या करता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इतने अमेजिंग सर्जिकल हाथों में था। मेरा ट्रीटमेंट बेहतरीन तरह से किया गया। सभी शुभचिंतको के प्यार और ध्यान का शुक्रिया।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक हुये हरिहरन

सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो अपने घर के बाहर स्पॉट हुए। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया और अपना हालचाल भी बताया। उनके साथ करीना भी दिखीं। एक्टर नीले रंग की टी-शर्ट और जींस में दिखे। साथ ही उन्होंने सनग्लासेज भी लगाए हुए थे। एक्टर के हाथ को सहारे के साथ बांधा हुआ था। लेकिन बता दें सैफ कितने फिट हैं ये उनके चेहरे से झलक रहा था। वो अपने स्वैग वाले अंदाज में सभी से मिलते दिखे।

VishwaJagran News