Elon Musk ने भारत के लिए कह दी बड़ी बात, चीन से अमेरिका तक हैरान

Elon Musk

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वैश्विक देशों के सदस्यों के बारे में अपनी बात रखी है और उन्होंने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का जोरदार समर्थन किया है।

दरअसल, बीते दिनों US के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएनएससी में अफ्रीकी देशों का प्रतिनिधित्व पर अफसोस जताया था। इसी पर टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्य न होना बिल्कुल बकवास है। साथ ही उन्होंने UNSC में अफ्रीका की भी पैरवी की।

\"एलॉन

एलॉन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्थाओं के पुनर्गठन की जरूरत है। समस्या ये है कि वैसे देश जिनके पास अधिक शक्ति है वे इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास है। मस्क ने कहा कि अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से जगह मिलनी चाहिए।

क्या है UNSC

आपको बता दें कि सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम करता है। इसमें 15 सदस्य होते हैं, जिसमें पांच स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं। स्थायी सदस्यों में यूएस, यूके, चीन, फ्रांस और रूस शामिल हैं, जिनके पास वीटो पावर होता है। साथ ही 10 गैर-स्थायी सदस्यों को महासभा के सदस्यों को दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।

‘नरेंद्र मोदी’ यूट्यूब चैनल ने बनाया नया कीर्तिमान, बना सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने का रिकॉर्ड

बता दें कि UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए भारत ने कई मंचों पर अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन चीन समेत कुछ देश भारत की मुहिम में अडंगा लगाते रहते हैं।

VishwaJagran News