JEE Main 2024 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Main exam city slip

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE Mains) मुख्य परीक्षा 2024 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने बी.आर्क और बी. प्लानिंग के लिए जेईई मेन्स सेशन-1 का फॉर्म भरा था, वे अब जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE (Main) 2024 सेशन-1 की परीक्षा 24 जनवरी से 01 जनवरी तक 2024 तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने फिलहाल 24 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में आयोजित होने वाली बी।आर्क और बी। प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर2बी) की परीक्षा की एडवांस इंटीमिटेशन एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। 27, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी की एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से उचित समय पहले जारी होती की जाएंगी। ध्यान रहे, उम्मीदवार इसे एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card) न समझें, ये केवल एग्जाम सेंटर लोकेशन की जानकारी देने के लिए जारी की गई स्लिप है।

ऐसे डाउनलोड करें JEE (Main) 2024 एग्जाम सिटी स्लिप

>> स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
>> स्टेप 2: होमपेज पर JEE (Main) 2024 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
>> स्टेप 3:अपना लॉग-इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
>> स्टेप 4: एग्जाम सिटी स्लिप चेक और और डाउनलोड करें।
>> स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

कपकपाती ठंड में कल से खुलेंगे स्कूल, जानें क्लासेज शुरू होना का टाइम

बता दें कि जेईई (मेन) 2024 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। JEE (Main) 2024 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 2 फरवरी, 2024 से 2 मार्च, 2024 (रात 09:00 बजे तक) तक खुली रहेगी। सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएगी।

VishwaJagran News