झांसी युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

CM Dhami

झांसी/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि उनके उड़न खटोले में कोई खराबी आई है। जिसके चलते एन वक्त पर उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

उनके सहायक विनय कुमार रोहिला ने बताया कि वह आने की तैयारी में ही थे। कि इसी बीच उनके हेलीकॉप्टर में कोई खराबी बताई गई और उन्होंने अपना कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। संभावना है कि एक-दो दिन के अंतराल में झांसी का कार्यक्रम पुनः बनाया जाए। फिलहाल उनके आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व निरस्तीकरण पत्र

वहीं उनके स्थान पर अब इस युवा संवाद को संबोधित करने के लिए झांसी में पूर्व में ही उपलब्ध जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे ने दी।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) के निजी सचिव भूपेन्द्र बसेड़ा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम निरस्त किया गया हैं।

admin