मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासकीय आवास पर शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति मां महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि का उद्यापन कर हवन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी मां से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख—समृद्धि की कामना की।

गाय माता का पूजन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

admin