मुख्यमंत्री ने 5000 पात्र लाभार्थियों को सौंपे उनकी संपत्तियों के स्वामित्व पत्र

CM Nayab Singh

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रदेश में वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000 लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये। इस योजना के तहत 20 साल से भी अधिक अवधि से बैठे व्यापारियों को कलेक्टर रेट पर उनकी सम्पति का मालिकाना हक दिया गया है।

गुरुवार को मानेसर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री वितरण एवं शहरी लाल डोरा सम्पति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सीएम नायब सिंह (CM Nayab Singh)  ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से लोग इस लाल डोरा की समस्या से पीडि़त थे। शहरी क्षेत्रों में ऐसे लोगों के पास संपत्ति तो थी लेकिन संपत्ति पर उनका मालिकाना हक नहीं था। विवाद को लेकर कोर्ट में कई मामले लंबे समय से चले आ रहे थे, जिसके कारण लोगों में एक भय का माहौल भी था कि कहीं उन्हें उनकी संपत्ति से वंचित न होना पड़े। अगर कोई अपनी संपत्ति को बेचना भी चाहता था तो बेच भी नहीं सकता था और ना ही इस पर कोई लोन मिलता था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस समस्या का समाधान करते हुए आम जनता को इस डर से मुक्त करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान हमने चुनावी घोषणा पत्र में ऐसे सभी लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने का वादा किया था। आज 5000 लोग लाभान्वित हुए है, उन्हें मालिकाना हक मिला है। उन्होंने कहा कि लाल डोरा के अंदर स्थित संपत्तियों में से प्रदेश भर में लगभग दो लाख नागरिकों को संपत्ति का लाभ मिला है। आज के बाद उनकी संपत्ति से उन्हें कोई नहीं हटा सकता, आज से आप अपनी सम्पत्तियों के मालिक बन गए हैं। यह वे सम्पतियां है जिनका राजस्व अधिकारियों के पास अधिकार का रिकॉर्ड नहीं था।

सभी पात्र लोग तुरंत रजिस्ट्री करवा सकेंगे: सुभाष सुधा

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की एक ही सोच है कि गरीब से गरीब व्यक्ति का भला कैसे हो। उन्होंने कहा कि सेल्फ सर्टिफिकेशन के बाद सभी पात्र लोग तुरंत रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पात्र लोगों को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है। इससे पहले विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) का स्वागत किया।

admin