Lok Sabha Elections Result: जीत की ओर बढ़ रही कंगना, भोजपुरी सितारे पवन सिंह-निरहुआ चल रहे पीछे

Lok Sabha Elections Result: जीत की ओर बढ़ रही कंगना, भोजपुरी सितारे पवन सिंह-निरहुआ चल रहे पीछे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बार के चुनाव को लेकर फिल्मी गलियारों में भी काफी हलचल रही। कई शोबिज सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) , अरुण गोविल वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। कंगना (Kangana Ranaut) जहां मंडी से उम्मीदवार हैं, वहीं अरुण गोविल मेरठ से कैंडिडेट हैं।

इनके अलावा हेमा मालिनी मथुरा से, शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से, मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से, राज बब्बर गुड़गांव से, पवन सिंह काराकाट से और मलयालम स्टार सुरेश गोपी केरल के त्रिस्सूर से चुनावी मैदान में उतरे। इन सभी स्टार्स की किस्मत चमकेगी या नहीं, इसका फैसला कुछ घंटों में होने वाला है।

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मंडी से 32426 वोटों से आगे हैं। हेमा मालिनी- 99196, अरुण गोविल- 37315, मनोज तिवारी- 31058 वोटों से आगे हैं।

निरहुआ- 15362, शत्रुघ्न सिन्हा- 6668, पवन सिंह- 6394 वोटों से पीछे हैं। राज बब्बर- 37698, सुरेश गोपी- 25347, रवि किशन- 16125 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।