इवेंट में स्टेज पर जगह न मिलने पर इस एक्टर ने एक्ट्रेस को दिया धक्का, गिरते-गिरते बची

Nandamuri Balakrishna

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) एक जाने माने अभिनेता हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी फिल्में के अलावा नंदमुरी सोशल मीडिया भी खूब छाए रहते हैं। इसी बीच अब नंदमुरी बालकृष्ण का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में नंदमुरी एक इवेंट में हैं और उन्होंने अचानक ही स्टेज पर एक्ट्रेस को धक्का मार दिया। वो एक्ट्रेस गिरते-गिरते बची। ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नंदमुरी (Nandamuri Balakrishna) ने एक्ट्रेस को मारा धक्का

दरअसल, नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna)  का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बुधवार शाम का \’गैंग ऑफ गोदावरी\’ के इवेंट का है। इस प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म की एक्ट्रेस अंजलि, नेहा शेट्टी और बाकी स्टारकास्ट के साथ नंदमुरी भी शामिल हुए थे। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि नंदमुरी स्टेज पर आते हैं और वो नेहा शेट्टी को जगह बनाने के लिए कहते हैं। अंजलि साड़ी की वजह से थोड़ा धीरे से खिसक रही होती हैं। लेकिन तभी नंदमुरी बिना कुछ बोले ही अचानक अंजलि को धक्का दे दिया। उनका ये बर्ताव देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries)

नंदमुरी (Nandamuri Balakrishna)  की इस हरकत से पहले जहां अंजलि शॉक्ड होती हैं, वहीं, इवेंट को ध्यान में रखते हुए जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। लेकिन धक्के की वजह से उनका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है तभी नेहा उनका हाथ पकड़ लेती हैं और वो गिरने से बच जाती हैं। इसके बाद नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) भी दोनों एक्ट्रेस से कुछ कहते नजर आते हैं।

Kaun Banega Crorepati 16: शुरू हुई ‘KBC 16’ की शूटिंग, बिग बी ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर लोग नंदमुरी को भला बुरा सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, \’एक टैलेंटेड एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रीट किया गया।\’ एक लिखता है- \’एक घटिया एक्टर द्वारा इतनी घटिया और शर्मनाक हरकत।\’