डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने किया बरी

Ram Rahim

पंचकुला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख और चार अन्य को हत्या मामले में बरी कर दिया है। रंजीत सिंह हत्या मामले में पांचों आरोपियों को बरी किया गया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए ये फैसला सुनाया है। इससे पहले सीबीआई कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्‍याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 2021 में, डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था।

यह है मामला

साल 2002 में डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे ने 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया और 2021 में राम रहीम (Ram Rahim) सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया। इस मामले में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए थे।

पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

बता दें कि गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 2021 में डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था।