भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला, NDA उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

Pawan Singh

पटना। भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को पार्टी से निकाल दिया है, पार्टी उनके काटकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने से नाराज थी। भाजपा की ओर से पवन सिंह (Pawan Singh) को नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, उन्होंने नामांकन वापस लेने से साफ इंकार कर दिया था।\"Image\"

दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) ने उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को काराकाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इस सीट से भाजपा नेता पवन सिंह (Pawan Singh)  ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिसको लेकर बिहार भाजपा के नेता उनसे नाराज थे।

पार्टी के नेताओं ने उन्हें चेतावनी देते हुए नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा था। लेकिन पवन सिंह ने साफ तौर पीछे हटने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर पवन सिंह को पार्टी विरोधी कार्य और पार्टी की छवि खराब करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा का टिकट वापस करने वाले पवन सिंह का यू टर्न, बोले- लडूंगा चुनाव

गौरतलब है कि भाजपा ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) को पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पवन सिंह टिकट वापस लौटा दिया था। इसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। काराकाट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं।

VishwaJagran News