सीएम धामी ने दी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) के अवसर पर मीडिया से जुडे सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने जारी संदेश में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के कारण लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है।

सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें और संजय सेठ को जिताएं: पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि मीडिया किसी भी समाज का आईना होता है। मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।