UP Board: हाईस्कूल के नतीजे घोषित, 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UP Board

UP Board 10वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं में कुल 89.55 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें प्राची निगम ने पूरे प्रदेश में टॉप किया किया है।

प्राची निगम (Prachi Nigam) सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं। 10वीं कक्षा के नतीजों में दूसरा स्थान ईशू चौधरी ने हासिल किया है। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था।

10वीं की परीक्षा के लिए करीब 29.47 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 15.71 लाख लड़के और 13.76 लाख लड़कियां शामिल हुए थे।

UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

परिणाम UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। 10वीं और 12वी को छात्र यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते है।

यहां देखें कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम

इस साल हाई स्कूल में प्राची निगम ने पहला स्थान हासिल किया है। वह सीतापुर की रहने वाली हैं।

1- प्राची निगम
2- दिपिका सोनकर
3- नव्या सिंह
3- स्वाति सिंह
3- दिपांशी सिंग सेंगर
3- अर्पित तिवारी
4- वैश्नवी
4- इशिका
4- राज सिंह
4- दिपिका देवी
4- नमिता वर्मा
5- अंशिका वर्मा
5- सोनम पाठक
5- अंशू
5- चाहत पटेल
5- यमुना प्रसाद
5- नेयला उबाइद