स्कूल बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर सीएम नायब सिंह ने जताया दुख

CM Nayab Singh Saini

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने आज जिला महेंद्रगढ़ के कनीना खण्ड के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना (School Bus Accident) में बच्चों के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।

श्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने (CM Nayab Singh) हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।