नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन, गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जीता था अवार्ड

Peter Higgs

नोबेल पुरस्कार (Noble Prize) विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स (Peter Higgs ) का निधन हो गया है। उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है। स्कॉटलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग ने मंगलवार को बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता (2013) और गॉड पार्टिकल (हिग्स बोसोन पार्टिकल) की खोज करने वाले वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

हिग्स ने 1964 में न्यू पार्टिकल (तथाकथित हिग्स बोसोन) की मौजूदगी की भविष्यवाणी की थी जिसकी पुष्टि 2012 में हुई थी।

ब्रिटेन के पीटर हिग्स (Peter Higgs ) और बेल्जियम के फ्रांस्वा इंगलर्ट ने 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था। दोनों वैज्ञानिकों ने परमाणु से छोटे कणों के द्रव्यमान को समझाने की प्रक्रिया की सैद्धांतिक खोज की थी।

साइमन हैरिस बने आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

हिग्स (Peter Higgs ) ने 1960 में ब्रह्मांड में मूलभूत पदार्थ की संरचना को लेकर एक प्रक्रिया का सुझाव दिया था। उन्होंने इस प्रक्रिया में एक कण हिग्स बोसोन का अनुमान लगाया था।

VishwaJagran News