सीएम ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

CM Yogi worshiped Maa Pateshwari

लखनऊ। बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दिनचर्या तड़के ही शुरू हो गई। सीएम योगी ने देवीपाटन में मां पाटेश्वरी मंदिर ( Maa Pateshwari Mandir) में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां मां से सुखी-स्वस्थ प्रदेश की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

CM Yogi

सीएम (CM Yogi) ने महंत अवेद्यनाथ समेत अनेक संतों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर माथा टेका।

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशाला भी गए। यहां पर उन्होंने गायों व बछड़ों को गुड़, चना खिलाया।

CM Yogi

गोप्रेम व गोसेवा के लिए विख्यात गोरक्षपीठाधीश्वर (CM Yogi) की एक आवाज पर गोशाला की गाय-बछड़े दौड़ते चले आए। इस दौरान मंदिर के महंत भी मौजूद रहे।

VishwaJagran News