सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

CM Dhami

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 43 वें स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) को राज्य भर में मना रही है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री (CM Dhami) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।

गुरुवार सुबह बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) तय कार्यक्रम के तहत पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami)  और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया। पार्टी मुख्यालय के अलावा जिला मुख्यालयों सहित अन्य स्थानों पर पार्टी कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, मंत्री रेखा आर्या, मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री हरीश कोठरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी कार्यकर्ताओं ने सुना।