भाजयुमो पदाधिकारियों ने सीएम धामी से भेंट कर किया धन्यवाद

BHAJYUM officials met CM Dhami

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की। इस दौरान नकल विरोधी कानून सहित युवाओं के हित में सरकार के प्रयासों के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के व्यापक हित में परीक्षा भर्तियों में हुए घपलों और घोटालों पर त्वरित कार्रवाई की है। नकल विरोधी कानून में ऐसी व्यवस्था की गई है कि भविष्य में युवाओं के भविष्य के प्रति खिलवाड़ करने की कोई सोच भी न सके। नकल विरोधी कानून बनाने के बाद आयोग के स्तर पर तीन भर्ती परीक्षाएं सफलता पूर्वक पारदर्शिता के साथ की गई हैं।

सशक्त उत्तराखंड का रोड मैप तैयार करें अधिकारी : धामी

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) को बताया कि नकल विरोधी कानून के समर्थन में प्रदेश में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के साथ हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया गया था। कई अवसरों पर स्वयं मुख्यमंत्री भी इन कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के हित में मुख्यमंत्री की ओर से किये जा रहे प्रयासों के प्रति उनका आभार भी जताया।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री विपुल मैन्दोला,प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।