देहरादून। जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पौराणिक मंदिर टपकेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना की। उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने जन्मदिन पर भगवान शिव की अराधना कर मुख्यमंत्री ने उनका आशीष प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा
