मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल ने की भेंट

cm dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की। दोनों के बीच चंपावत में आर्मी कैंटीन का विस्तारीकरण करने को लेकर वार्ता हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण से चंपावत एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के सेना से जुड़े लोगों और उनके परिवारजनों को काफी सुविधा मिलेंगी।

राजनीतिक अपमान की बिसात पर एक और द्रौपदी

इससे पहले चंपावत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने चंपावत में कैंटीन की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई थी। चम्पावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने जीओसी उत्तराखंड सब एरिया से चंपावत की इस समस्या के समाधान के लिए वार्ता की थी।