छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 106 नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है। इन सभी पर कुल 3.95 करोड़ रुपए का इनाम था।
इन सभी नक्सलियों (Naxalites) ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सक्रिय थे। बीजापुर के 37, नारायणपुर के 4, बस्तर के 16, कांकेर से 3 और सुकमा से 18, दंतेवाड़ा से 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी के सिर पर कुल लगभग 4 करोड़ रुपए का इनाम था और ये नक्सली अलग-अलग रैंक पर तैनात थे।
बता दें कि भारत सरकार ने साल 2026 में देश से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान पिछले कुछ महीनों सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया और इस दौरान हजारों नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर भी किया है। सरेंडर करने की इसी कड़ी में बुधवार को 106 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया।
106 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ रुपए के थे इनाम
