ओडिशा के पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने सीएम धामी से की भेंट

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी को ओडिशा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके राज्य की ओर से इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी।

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।